देश की खबरें | उत्तराखंड में टीकाकरण में तेजी के लिए निजी चिकित्सा संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों के बीच समन्वय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में 18-44 आयु वर्ग के लोगों के कोविड-19 टीकाकरण अभियान में गति लाने के लिए राज्य सरकार अब निजी चिकित्सा संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों के बीच समन्वय स्थापित करेगी ।

सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

देहरादून, तीन जून उत्तराखंड में 18-44 आयु वर्ग के लोगों के कोविड-19 टीकाकरण अभियान में गति लाने के लिए राज्य सरकार अब निजी चिकित्सा संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों के बीच समन्वय स्थापित करेगी ।

इस संबंध में बृहस्पतिवार को देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर के निजी चिकित्सा संस्थानों और औद्योगिक प्रतिनिधियों के साथ स्वास्थ्य महानिदेशक डा तृप्ति बहुगुणा ने एक बैठक की ।

बैठक के बाद डा तृप्ति ने बताया कि प्रदेश में 18-44 आयु वर्ग के लोगों की संख्या लगभग 50 लाख है और इनके लिए केंद्र से उपलब्ध हो रहे टीकों से टीकाकरण कार्यक्रम को संपादित करने में लग रहे अधिक समय को देखते हुए निजी चिकित्सालयों तथा प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ० कुलदीप मर्तोलिया, यूएनडीपी एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधियों सहित निजी अस्पताल, भारतीय चिकित्सा संघ एवं अंबुजा, महिंद्रा ग्रुप, हीरो होंडा सहित विभिन्न उद्योग संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ० सरोज नैथानी ने बताया कि प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान कुल 131 निजी स्वास्थ्य इकाइयों द्वारा भी टीका लगाया जा रहा है ।

उन्होंने बताया कि फिलहाल 18-44 आयु वर्ग के व्यक्तियों के टीकाकरण का कार्यक्रम चार निजी स्वास्थ्य इकाइयों में किया जा रहा है तथा 27 निजी चिकित्सालयों द्वारा टीका क्रय करने का कार्य आरम्भ कर दिया है ।

डॉ० नैथानी ने बताया कि बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि प्रमुख औद्योगिक इकाइयां निजी स्वास्थ्य संस्थानों में अपने कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित करें जिससे टीकाकरण का कार्य जल्द पूर्ण हो सके।

बैठक में मौजूद औद्योगिक इकाइयों ने सुझाव दिया कि राज्य सरकार निजी अस्पतालों में कोविड टीकाकरण के लिए यूजर्स चार्ज निर्धारित कर दे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी