देश की खबरें | नोएडा में करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के हिंडन विहार में बिजली ठीक करते समय करंट लगने से एक संविदाकर्मी की मौत हो गई।

नोएडा (उप्र), नौ मई गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के हिंडन विहार में बिजली ठीक करते समय करंट लगने से एक संविदाकर्मी की मौत हो गई।

थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि सेक्टर 47 के बिजली उप केंद्र से हिंडन विहार में बिजली आपूर्ति होती है और बुधवार रात को लाइन में कुछ खराबी आ गई।

उन्होंने बताया कि इसे ठीक करने के लिए संविदा कर्मी संतोष कुमार, विनीत कुमार और तालिब खान को भेजा गया।

सैनी ने बताया कि विनीत और तालिब लाइन ठीक करने के काम में लग गए और संतोष ट्रांसफार्मर के पास किसी काम से गया, उसे वहां करंट लग गया और वह गिर गया।

उन्होंने बताया कि उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जिहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद संविदा कर्मियों में भारी रोष है। उन्होंने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\