देश की खबरें | ठेकेदार ने किशोरी से बलात्कार किया, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में ठेकेदार द्वारा कथित रूप से 15 साल की बच्ची के साथ बलात्कार के सिलसिले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश), 15 फरवरी फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में ठेकेदार द्वारा कथित रूप से 15 साल की बच्ची के साथ बलात्कार के सिलसिले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर सोमवार को किशोरी का चिकित्‍सकीय परीक्षण कराकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

जाफरगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजीव कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि 15 साल की बच्ची के साथ बलात्कार की यह घटना शनिवार की है, इस सिलसिले में मामला रविवार शाम दर्ज करवाया गया।

दर्ज प्राथमिकी के आधार पर सिंह ने बताया कि पीड़िता का पिता और भाई मुंबई में आरोपी ठेकेदार रामाधार निषाद के तहत काम करते हैं। पीड़ित किशोरी अपने गांव में भाभी और छोटी बहन के साथ रहती है।

उन्होंने कहा कि शनिवार को किशोरी की भाभी अपने मायके गयी थी और छोटी बहन घर से बाहर थी, उसके अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी रामाधार उसके घर गया और उसके साथ बलात्कार किया।

एसएचओ ने बताया कि घटना के वक्त पीड़ित की छोटी बहन अचानक घर पहुंची और उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसके साथ भी बलात्कार का प्रयास किया गया।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी मुंबई भाग गया है। इस सिलसिले में आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी का आज चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\