जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा प्रवाह जारी रहने से डालर के मुकाबले रुपया 21 पैसे चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी मुद्रा प्रवाह जारी रहने और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख बना रहने से बृहस्पतिवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की जोरदार बढ़त के साथ 73.55 रुपये प्रति डालर (अस्थाई) पर बंद हुआ।

मुंबई, 24 दिसंबर विदेशी मुद्रा प्रवाह जारी रहने और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख बना रहने से बृहस्पतिवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की जोरदार बढ़त के साथ 73.55 रुपये प्रति डालर (अस्थाई) पर बंद हुआ।

मुद्रा डीलरों ने कहा कि अमेरिकी डालर के विश्व की अन्य प्रमुख मुद्राओं के समक्ष कमजोर पड़ने से भी रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डालर के मुकाबले रुपये में कारोबार की शुरुआत 73.66 रुपये प्रति डालर की दर पर हुई। डालर- रुपये की विनिमय दर कारोबार के दौरान ऊंचे में 73.54 रुपये और नीचे में 73.66 रुपये प्रति डालर रही।

कारोबार की समाप्ति पर अंतत: रुपया 73.55 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। पिछले दिन के बंद भाव की तुलना में यह 21 पैसे ऊंचा रहा।

इससे पहले बुधवार को डालर- रुपये की विनिमय दर 73.76 रुपये प्रति डालर रही थी।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती को आंकने वाला डालर इंडेक्स 0.20 प्रतिशत घटकर 90.23 पर रहा।

वैश्विक कच्चे तेल बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.35 प्रतिशत गिरकर 51.02 डालर प्रति बैरल रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\