देश की खबरें | शिकायत निवारण सुनिश्चित करने के लिए जम्मू में संपर्क कार्यालय खोला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को एक संपर्क कार्यालय ‘राब्ता’ का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य डेटा-आधारित निगरानी व रणनीतिक संचार के माध्यम से प्रभावी शिकायत निवारण सुनिश्चित करना है।

जम्मू, 20 जून जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को एक संपर्क कार्यालय ‘राब्ता’ का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य डेटा-आधारित निगरानी व रणनीतिक संचार के माध्यम से प्रभावी शिकायत निवारण सुनिश्चित करना है।

नवंबर 2022 में श्रीनगर में पहला ‘राब्ता’ कार्यालय खोले जाने के बाद जम्मू कश्मीर में यह ऐसा दूसरा कार्यालय है। इसका उद्देश्य नागरिकों और सरकार के बीच संपर्क को बढ़ाना और उत्तरदायी शासन को बढ़ावा देना है।

उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के साथ अब्दुल्ला ने जम्मू में कैनाल रोड पर मुख्यमंत्री लोक सेवा एवं संपर्क कार्यालय (राब्ता) का उद्घाटन किया।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालय खोला गया है। यहां अधिकारियों की तैनाती की जाएगी और लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।’’

चौधरी ने कहा कि यह प्रकोष्ठ लोगों की समस्याओं का उनके घर पर ही समाधान उपलब्ध कराने में मदद करेगा।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह कार्यालय जनता से संवाद करने और उनकी समस्याएं सुनने के लिए खोला गया है। तभी उन समस्याओं का समाधान हो सकेगा। राब्ता लोगों से जुड़ने का एक जरिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\