जरुरी जानकारी | चालू वित्त वर्ष में सोने के आभूषणों की खपत में 9-10 प्रतिशत की गिरावट आएगी : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू सोने के आभूषणों की खपत में 2025-26 में 9-10 प्रतिशत की गिरावट आने की संभावना है। इसका मुख्य कारण सोने की कीमतों में 33 प्रतिशत की तेजी आना है। बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।

मुंबई, 29 मई घरेलू सोने के आभूषणों की खपत में 2025-26 में 9-10 प्रतिशत की गिरावट आने की संभावना है। इसका मुख्य कारण सोने की कीमतों में 33 प्रतिशत की तेजी आना है। बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।

इक्रा ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 और 2024-25 में छड़ और सिक्कों की खपत में क्रमशः 17 प्रतिशत और 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो वैश्विक व्यापक आर्थिक अनिश्चितता और बढ़े हुए भू-राजनीतिक और व्यापार तनाव के बीच सुरक्षित-संपत्तियों के लिए निवेशकों की प्राथमिकता को दर्शाता है।

इस प्रवृत्ति के चालू वित्त वर्ष में जारी रहने की संभावना है, जिसमें छड़ और सिक्कों की मांग में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है, जो कुल सोने की मांग का 35 प्रतिशत है।

एजेंसी का अनुमान है कि 2024-25 में सात प्रतिशत की गिरावट के बाद 2025-26 में घरेलू स्वर्ण आभूषणों की खपत में 9-10 प्रतिशत की गिरावट आएगी, जबकि निवेश मांग मजबूत बनी रहेगी।

इस बीच, इक्रा का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष में मूल्य के हिसाब से घरेलू स्वर्ण आभूषणों की खपत में दोहरे अंक की वृद्धि जारी रहेगी, जिसमें अनुमानित मात्रा में गिरावट के बावजूद 12-14 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

इक्रा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और समूह प्रमुख जितिन मक्कड़ ने कहा, ‘‘संगठित बड़े खुदरा विक्रेताओं से चालू वित्त वर्ष में सालाना आधार पर 14-16 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि की उम्मीद है। इसे सोने की कीमतों में निरंतर वृद्धि, नियोजित खुदरा विस्तार और असंगठित क्षेत्र से बाजार हिस्सेदारी में वृद्धि से समर्थन मिलेगा। वित्त वर्ष में शुभ दिनों की अधिक संख्या से भी मांग को कुछ समर्थन मिलने की उम्मीद है, भले ही कीमतें ऊंची हों और मात्रा में गिरावट हो।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट