जरुरी जानकारी | त्योहारी मौसम में उपभोक्ता अधिक खर्च करने के लिए तैयार: विश्लेषण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महामारी से उबरने के बाद भारत के उपभोक्ताओं ने त्योहारों के मौसम में अधिक विवेकाधीन उत्पादों की खरीदारी करने की मंशा जताई है। एक विश्लेषण में यह अनुमान जताया गया है।

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर महामारी से उबरने के बाद भारत के उपभोक्ताओं ने त्योहारों के मौसम में अधिक विवेकाधीन उत्पादों की खरीदारी करने की मंशा जताई है। एक विश्लेषण में यह अनुमान जताया गया है।

डेलॉयट के ‘ग्लोबल स्टेट ऑफ कंज्यूमर ट्रेकर’ विश्लेषण से पता चलता है कि भारतीय उपभोक्ता यात्रा और होटल में ठहरने पर अधिक खर्च करने को तैयार हैं। वे अगले छह महीनों में नया या पुराना वाहन खरीदने के बारे में भी सोच रहे हैं।

डेलॉयट ने एक बयान में इस सर्वेक्षण की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘मुद्रास्फीति की चिंताओं के बावजूद अगले चार सप्ताह में विभिन्न आयु वर्गों और सभी श्रेणियों में सुनियोजित खर्च बढ़ेगा।’’ उपभोक्ता कपड़ों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, गृह साज-सज्जा, मनोरंजन और यात्रा पर खर्च करना चाहते हैं जो आगामी त्योहारों को देखते हुए एक सकारात्मक रूझान है।

इस सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘अप्रैल 2022 की तुलना में अगस्त 2022 में उपभोक्ता 30 फीसदी अधिक विवेकाधीन खर्च करना चाहते हैं।’’ करीब 88 फीसदी भारतीय उपभोक्ता अगले चार हफ्तों में मौज-मस्ती वाली यात्रा पर खर्च करने की तैयारी में हैं।

डेलॉयट ने कहा, ‘‘आगामी त्योहारों और छूट वाली पेशकशों की भारत वाहन उद्योग को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका है और यह उद्योग अगले छह महीने में तेज गति से वृद्धि करेगा। ट्रेकर बताता है कि बीते चार महीने में वाहन खरीदने के इच्छुक उपभोक्ताओं की संख्या नौ फीसदी बढ़ गई है।’’

इस सर्वे में पता चला कि मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं के बावजूद भारतीय आगामी त्योहारों में अधिक खर्च करने के लिए तैयार है और ऑनलाइन खरीद में भी मजबूती बनी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\