जरुरी जानकारी | उपभोक्ता अदालत ने 'भ्रामक' विज्ञापन के लिए 743 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति याचिका को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) ने एक ई-कॉमर्स कंपनी से कथित रूप से भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने और अनुचित व्यापार नीति को अपनाने के लिए 743 करोड़ रुपये के दंडात्मक क्षतिपूर्ति की मांग करने वाले एक व्यक्ति द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया है।

नयी दिल्ली, 29 सितंबर राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) ने एक ई-कॉमर्स कंपनी से कथित रूप से भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने और अनुचित व्यापार नीति को अपनाने के लिए 743 करोड़ रुपये के दंडात्मक क्षतिपूर्ति की मांग करने वाले एक व्यक्ति द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया है।

दिल्ली के शिकायतकर्ता ने दावा किया था कि उसने 23 फरवरी, 2016 को कंपनी की वेबसाइट से एक मोबाइल फोन खरीदा था, लेकिन कुछ दिनों के बाद डिवाइस गर्म होने लगा, जिससे उसे इसे वापस करने और धनवापसी के लिए आवेदन करना पड़ा।

हालांकि, उन्हें कंपनी द्वारा सूचित किया गया था कि उनके ऑर्डर से 16 दिन पहले वापसी नीति बदल दी थी और वह केवल सामान को "मुफ्त बदलने" के लिए पात्र होंगे, न कि धन वापसी के। जिसके बाद उसने कंपनी पर अनुचित व्यापार नीति का आरोप लगाते हुए उपभोक्ता अदालत का रुख किया था।

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि बिल में उसे फोन वापस करने का विकल्प दिया गया था और यह ऑर्डर सूची में भी दिखाई दे रहा था।

उसने आरोप लगाया कि कंपनी ने आसान वापसी नीति के भ्रामक विज्ञापन और अनुचित व्यापार नीति को अपनाकर असंख्य उपभोक्ताओं को धोखा दिया है।

उन्होंने उनके द्वारा खरीदे गए फोन के लिए 9,119 रुपये के मुआवजे के साथ-साथ मुकदमेबाजी और एक लाख रुपये की परिवहन लागत और 743 करोड़ रुपये की दंडात्मक क्षतिपूर्ति की मांग की, जिससे उन्हें कानूनी और वित्तीय नुकसान हुआ।

उन्होंने बड़े पैमाने पर कई उपभोक्ताओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए अदालत की अनुमति भी मांगी।

शिकायत को खारिज करते हुए, एनसीडीआरसी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आर के अग्रवाल और सदस्य एसएम कांतिकर ने कहा, "हमारा विचार है कि शिकायतकर्ता द्वारा ऐसे ही उपभोक्ताओं की ओर से एक संयुक्त शिकायत के रूप में दायर की गई शिकायत विचारणीय नहीं है और यह खारिज करने योग्य है।"

आयोग ने आगे कहा कि ई-कॉमर्स कंपनी ने अपनी वापसी नीति में बदलाव के बारे में समाचार पत्रों और ऑनलाइन पोर्टलों में अंग्रेजी के साथ-साथ स्थानीय ओं में प्रकाशित किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा