देश की खबरें | ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क’ का निर्माण कार्य अप्रैल से शुरू होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार राजधानी लखनऊ में ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क’ के निर्माण व विकास से जुड़े कार्यों की शुरुआत अगले महीने करेगी।

लखनऊ, 22 मार्च उत्तर प्रदेश सरकार राजधानी लखनऊ में ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क’ के निर्माण व विकास से जुड़े कार्यों की शुरुआत अगले महीने करेगी।

एक बयान में कहा गया है कि 'कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क' परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी परियोजना है और इसे दो चरणों में विकसित किया जाएगा। बयान के अनुसार इसका कुल बजट 1,500 करोड़ रुपये से अधिक होगा।

बयान में कहा गया है कि 631 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला पहला चरण अप्रैल में शुरू होगा और इसके 24 महीने में पूरा होने की उम्मीद है।

बयान के अनुसार कुकरैल वन के 34.59 लाख वर्ग मीटर (855.07 एकड़) क्षेत्र में फैले इस ‘नाइट सफारी’ में जानवरों के 38 बाड़े होंगे। इनमें शेर, बाघ, तेंदुए, भालू, हिरण और विभिन्न सरीसृप और पक्षियों के बाड़े शामिल होंगे।

बयान के अनुसार चरण-1 के निर्माण में 65,254 वर्ग मीटर वन क्षेत्र शामिल होगा, जिसमें मनोरंजन गतिविधि क्षेत्र, प्रशासनिक खंड, 7डी थियेटर, कला गलियारा, भव्य प्रवेश द्वार, कैफेटेरिया, पशु चिकित्सालय और कर्मचारियों के आवासीय खंड जैसी विभिन्न सुविधाएं शामिल होंगी।

बयान के अनुसार सफारी की एक प्रमुख विशेषता ट्राम सेवा होगी, जिसमें पूरे परिसर में इसके लिए लाइन बिछाई जाएगी। बयान के अनुसार इस परियोजना में सड़क, फुटपाथ, पार्किंग और जल निकासी व्यवस्था जैसे बुनियादी ढांचे का विकास भी शामिल होगा।

बयान के अनुसार योजना विभाग द्वारा तैयार ‘मास्टर प्लान’ में कर्मचारियों के लिए विभिन्न आवासीय खंडों के निर्माण की रूपरेखा दी गई है, जिसमें निदेशक का बंगला और पशु चिकित्सक के बंगले शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू