देश की खबरें | असम प्रदेश कांग्रेस की 144-सदस्यीय कार्यकारी समिति का गठन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने मंगलवार को अपनी असम इकाई की 144 सदस्यीय कार्यकारी समिति का गठन किया।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई कांग्रेस ने मंगलवार को अपनी असम इकाई की 144 सदस्यीय कार्यकारी समिति का गठन किया।

पार्टी ने राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में यह गठन किया है।

कार्यकारी समिति में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई, वरिष्ठ नेता देबब्रत सैकिया, भूपेन कुमार बोरा, रकीबुल हुसैन, प्रद्युत बोरदोलोई, रिपुन बोरा, जाकिर हुसैन सिकदर, अब्दुल खालिक और कई अन्य शामिल हैं।

कांग्रेस ने असम इकाई में फेरबदल करते हुए रविवार को अपनी राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया और प्रमुख पदाधिकारियों के साथ-साथ जिला इकाई प्रमुखों की भी नियुक्ति की। ऐसा गोगोई को राज्य इकाई का अध्यक्ष बनाए जाने के कुछ सप्ताह बाद किया गया है।

असम के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह को 19-सदस्यीय राजनीतिक मामलों की समिति का अध्यक्ष नामित किया गया है, जिसमें गोगोई, सैकिया, बोरदोलोई, हुसैन, भूपेन बोरा और रिपुन बोरा जैसे अन्य लोग शामिल हैं।

पार्टी ने इस सप्ताह की शुरुआत में 14 उपाध्यक्षों, 35 महासचिवों, 65 सचिवों और 20 संयुक्त सचिवों को भी नियुक्त किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड