जरुरी जानकारी | बीते वित्त वर्ष में 12,349 किलोमीटर राजमार्गों का निर्माण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) ने 2023-24 में 12,349 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया है।

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) ने 2023-24 में 12,349 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया है।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि यह किसी एक वित्त वर्ष में अबतक का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है।

मंत्रालय ने 2020-21 में रिकॉर्ड 13,327 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया था।

इसके अलावा 2021-22 में 10,457 किलोमीटर, 2022-23 में 10,331 किलोमीटर और 2019-20 में 10,237 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए गए थे।

अधिकारी ने आगे कहा कि मंत्रालय ने 2023-24 में 8,581 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं आवंटित कीं।

उन्होंने बताया कि सरकार ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों को नकदी-रहित (कैशलेस) इलाज देने के लिए एक पायलट परियोजना शुरू की है, जिसके तहत दुर्घटना पीड़ित को 1.5 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी