देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू की अगुवाई में मनाया जाएगा संविधान दिवस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय संविधान को अंगीकार करने के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पुराने संसद भवन के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में 26 नवंबर को होने वाले मुख्य कार्यक्रम की अगुवाई करेंगी। सरकार ने सोमवार को यह घोषणा की।

नयी दिल्ली, 25 नवंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय संविधान को अंगीकार करने के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पुराने संसद भवन के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में 26 नवंबर को होने वाले मुख्य कार्यक्रम की अगुवाई करेंगी। सरकार ने सोमवार को यह घोषणा की।

इस कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हिस्सा लेंगे।

केंद्रीय संस्कृति सचिव अरुणीश चावला ने यहां नेशनल मीडिया सेंटर में संवाददाताओं को बताया कि एक वर्ष तक चलने वाले कार्यक्रमों के तहत एक विशेष वेबसाइट भी बनायी गयी है।

इस स्मारक वेबसाइट में लोगों से संविधान की प्रस्तावना का पाठ करते हुए एक वीडियो रिकार्ड करने और उसे वेबसाइट पर अपलोड करने का अनुरोध किया गया है। ऐसा करने वाले नागरिकों को एक प्रमाणपत्र मिलेगा।

चावला ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ देश भर के स्कूलों में भी करवाया जाएगा।

इस अवसर पर सरकार एक स्मारक डाक टिकट एवं सिक्का भी जारी करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\