देश की खबरें | संविधान दिवस: यह संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन : मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि दी और कहा कि यह उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिये हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि दी और कहा कि यह उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिये हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है।

भारतीय संविधान सभा ने आज ही के दिन 1949 में संविधान को अपनाया था और मोदी सरकार ने 2015 में इस दिन को प्रतिवर्ष ‘संविधान दिवस’ के तौर पर मनाने का फैसला किया था।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: शादियों में डीजे और बैंड-बाजा बजाने की मिली छुट, बस करना होगा ये काम.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “हमने 26 नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर 2015 से मनाना शुरू किया। तबसे पूरे देश में लोग इस दिन को बेहद उत्साह से मनाते हैं। यह हमारे संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके सपनों के भारत के निर्माण की हमारी प्रतिबद्धताओं को दोहराने का दिन है।”

उन्होंने कहा कि जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब सुरेंद्रनगर में “संविधान गौरव यात्रा” आयोजित की गई थी।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन के बाद पार्टी श्रद्धांजलि देने के लिए कल बुलाई CWC की बैठक.

उन्होंने कहा, “संविधान के 60 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में 2010 में हमनें गुजरात के सुरेंद्रनगर में संविधान गौरव यात्रा आयोजित की थी। हाथी पर संविधान की एक प्रतिकृति रख कर उसे शहर के कई इलाकों में घुमाया गया था। मैं भी उस जुलूस में शामिल हुआ था। वह एक अनोखी श्रद्धांजलि थी।”

इससे पहले वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने संविधान को लोकप्रिय बनाने के लिये विभिन्न कदम उठाए जाने का आह्वान किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू