देश की खबरें | मणिपुर एवं नूंह की हिंसा '2024' को प्रभावित करने का षड़यंत्र : बृजलाल खाबरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां आयोजित कांग्रेस की संविधान बचाओ संकल्प सभा में खाबरी और प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी पहुंचे।

यहां आयोजित कांग्रेस की संविधान बचाओ संकल्प सभा में खाबरी और प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी पहुंचे।

सभा के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में खाबरी ने मणिपुर एवं नूंह (हरियाणा) की हिंसा को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में कहा '' हमने पहले भी कहा है, फिर कह रहे हैं कि यह सब कहीं न कहीं 2024 (लोकसभा चुनाव) को प्रभावित करने का षड्यंत्र है।''

कांग्रेस नेता ने कहा कि और यह बढ़ता चला जाएगा और इसको रोकने के लिए संविधान को बचाना जरूरी है, जिसके लिए कांग्रेस पार्टी एक बार फिर निकल पड़ी है। उन्होंने कहा कि टुकड़ा-टुकड़ा करके देश बेचा जा रहा है।

सभा में कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि देश में कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है।

खाबरी ने कहा कि देश और संविधान को बचाने के लिए पूरे प्रदेश में हर जिले में कांग्रेस संविधान बचाओ संकल्प सभा का आयोजन कर रही है। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की जीत का दावा किया।

इससे पहले संविधान बचाओ संकल्प सभा में खाबरी ने भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार पर सरकारी संस्थानों का तेजी से निजीकरण कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि संविधान के तहत प्राप्त आरक्षण का अधिकार खत्म होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब सरकारी संस्थान ही नहीं रहेंगे तो नौकरियों में आरक्षण कैसे दिया जाएगा।

सभा को संबोधित करते हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मणिपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार का अंत निकट है, क्योंकि जब-जब जिसने भी नारी का अपमान किया है उसका अंत हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू