देश की खबरें | साजिशें मुझे चुनाव प्रचार करने से नहीं रोक सकतीं: ममता बनर्जी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि कोई भी साजिश उन्हें राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने से नहीं रोक सकती है और वह भाजपा के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगी।

झाल्दा (पश्चिम बंगाल), 15 मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि कोई भी साजिश उन्हें राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने से नहीं रोक सकती है और वह भाजपा के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगी।

नंदीग्राम में प्रचार के दौरान घायल होने के बाद अपनी पहली रैली में बनर्जी ने कहा कि जब तक उनके गले में आवाज है और उनका हृदय धड़कता है, तब तक वह संघर्ष जारी रखेंगी।

उन्होंने किसी का नाम लिये बगैर कहा, ‘‘ कुछ दिन इंतजार कीजिए, मेरे पैर सही हो जाएंगे। फिर मैं देखूंगी की कि आपके पांव बंगाल की जमीन पर ठीक से चलते हैं या नहीं।’’

पुरूलिया में यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ बस साजिश।’’

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कई नेताओं के साथ दिल्ली से आयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन मैं कहती हूं कि आपको बंगाल नहीं मिलेगा।’’ उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने अपने 10 साल के शासन के दौरान ढेर सारे विकास कार्य एवं कल्याणकारी कार्य किये हैं।

तृणमुल सुप्रीमो ने कहा, ‘‘ जितना काम हमारी सरकार ने किया है, दुनिया में कोई भी और सरकार उतना नहीं कर पायी है। उसके (भाजपा) प्रधानमंत्री देश को चला नहीं सकते, पूरी तरह अक्षम हैं।’’

बनर्जी हाईप्रोफाइल सीट नंदीग्राम से पर्चा भरने के बाद 10 मार्च को वहां प्रचार के दौरान एक घटना में चोटिल हो गयी थीं, उनके पैर, सिर एवं सीने में चोट लगी थी। तृणमूल ने इसे ‘उनकी जान लेने की भाजपा की साजिश’ करार दिया ।

हालांकि चुनाव आयोग ने इस बात से इनकार किया कि मुख्यमंत्री पर हमला हुआ। आयोग ने कहा कि सुरक्षा प्रभारी की चूक की वजह से बनर्जी घायल हुईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया