देश की खबरें | माध्यमिक कक्षाओं तक के छात्रों के लिए स्कूलों को बंद करने पर विचार: खट्टर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफे के बीच शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार माध्यमिक कक्षाओं तक के छात्रों के लिए स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद करने पर विचार कर रही है।

चंडीगढ़, नौ अप्रैल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफे के बीच शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार माध्यमिक कक्षाओं तक के छात्रों के लिए स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद करने पर विचार कर रही है।

हालांकि मुख्यमंत्री ने गुड़गांव में संवाददाताओं से कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि हालात नियंत्रण में हैं।

उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर सरकार माध्यमिक कक्षाओं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद करने पर विचार कर रही है।

खट्टर ने कहा कि हर तरह की सख्ती लागू की जाएगी, लेकिन सामान्य जीवन चलते रहना चाहिए।

गेहूं खरीद के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रक्रिया सुगमता से चल रही है, हालांकि कुछ स्थानों पर आड़तिये हड़ताल पर चले गये हैं।

आढ़तिये किसानों को सीधा भुगतान करने के सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं।

इस बीच यहां जारी राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति के अनुसार हरियाणा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आमूल-चूल बदलाव लाने के लिए प्रयासरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\