देश की खबरें | कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी रंधावा ने दिल्‍ली में बैठक बुलाई

जयपुर, 11 मई राजस्थान में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सह प्रभारियों की बैठक शुक्रवार को बुलाई है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन, अमृता धवन व वीरेंद्र राठौड़ शामिल होंगे।

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भ्रष्टाचार और पेपर लीक के मुद्दों लेकर अजमेर से जयपुर तक पदयात्रा निकाल रहे हैं।

पायलट के करीबी विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने भी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि रंधावा पार्टी की राज्य इकाई में तालमेल कराने में विफल रहे हैं।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा, सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन, अमृता धवन और वीरेंद्र राठौर शामिल होंगे। डोटासरा ने पुष्टि की कि चुनावी वर्ष में पार्टी को मजबूत करने के लिए नवनियुक्त सह प्रभारियों के साथ बैठक की जाएगी, और राजस्थान से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)