देश की खबरें | झारखंड के खूंटी जिले से कांग्रेस की न्याय यात्रा फिर शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मंगलवार सुबह झारखंड के खूंटी जिले से फिर शुरू हुई।

खूंटी, छह फरवरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मंगलवार सुबह झारखंड के खूंटी जिले से फिर शुरू हुई।

यात्रा आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद शहीद भगत सिंह चौक से शुरू हुई।

यहां से यह गुमला जिले के कामडारा बस अड्डे की ओर जायेगी।

पार्टी के एक बयान के अनुसार, राहुल गांधी गुमला के बसिया में मीडियाकर्मियों को संबोधित करेंगे।

यात्रा दोपहर के भोजन के बाद सिमडेगा जिले के झूलन सिंह चौक बस अड्डे की ओर जाएगी जहां कांग्रेस नेता एक रैली को संबोधित करेंगे।

वहां से यात्रा ओडिशा में प्रवेश करेगी।

मणिपुर में 14 जनवरी से शुरू हुई इस यात्रा ने दो फरवरी को पश्चिम बंगाल से झारखंड में प्रवेश किया था।

यह 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की यात्रा करके 15 राज्यों के 110 जिलों से गुजरेगी और 20 मार्च को मुंबई में इसका समापन होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू