देश की खबरें | कांग्रेस की सीडब्यूसी और संसदीय दल की बैठक शनिवार को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) और पार्टी संसदीय दल की बैठकें शनिवार को होंगी जिनमें मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन पर चर्चा की जाएगी।

नयी दिल्ली, सात जून कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) और पार्टी संसदीय दल की बैठकें शनिवार को होंगी जिनमें मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन पर चर्चा की जाएगी।

कार्य समिति की बैठक अपराह्न 11 बजे होगी और शाम साढ़े पांच बजे संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है।

संसदीय दल की बैठक में लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्य और राज्यसभा के सदस्य शामिल होंगे। इस बैठक में लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता के चुनाव पर भी विचार हो सकता है। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल का नेता ही नेता प्रतिपक्ष होगा।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कल की बैठकों का कार्यक्रम इस प्रकार है। पूर्वाह्न 11 बजे होटल अशोक में विस्तारित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक होगी। उसके बाद दोपहर करीब एक बजे प्रेस वार्ता होगी। शाम 5:30 बजे संसद (संविधान सदन) के केंद्रीय कक्ष में सभी नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों और राज्यसभा सदस्यों की कांग्रेस संसदीय दल की बैठक होगी।’’

उन्होंने बताया कि होटल अशोक में विस्तारित सीडब्ल्यूसी और सीपीपी सदस्यों के लिए रात्रिभोज भी रखा गया है।

कांग्रेस ने इस लोकसभा चुनाव में 99 सीट जीती हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 52 सीट जीती थीं।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी