देश की खबरें | ठाकरे के उम्मीदवार का समर्थन करेगी कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र कांग्रेस ने तीन नवंबर को मुंबई की अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में उद्धव ठाकरे के उम्मीदवार का समर्थन करने की बुधवार को घोषणा की।

मुंबई, पांच अक्टूबर महाराष्ट्र कांग्रेस ने तीन नवंबर को मुंबई की अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में उद्धव ठाकरे के उम्मीदवार का समर्थन करने की बुधवार को घोषणा की।

शिवसेना के विधायक रमेश लटके के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना की उम्मीदवार लटके की पत्नी रुतुजा लटके का समर्थन करेगी।

दो बार विधायक रह चुके रमेश लटके ने साल 2014 में इस सीट से कांग्रेस के सुरेश शेट्टी को हराकर विधानसभा में कदम रखा था। इस साल 11 मई को दुबई यात्रा के दौरान उनका निधन हो गया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों के अनुसार इस सीट पर मुरजी पटेल को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

पटोले ने कहा कि शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस ने महाराष्ट्र के हित में “सांप्रदायिक” भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए 2019 के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद महा विकास आघाड़ी (एमवीए) बनाया था।

उन्होंने कहा, “भाजपा के खिलाफ लड़ाई के तहत कांग्रेस अंधेरी पूर्व उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेगी। हम शिवसेना उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।”

जून में शिवसेना में फूट पड़ने के बाद यह पहला चुनाव है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें