देश की खबरें | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लिये उम्मीदवारों की पहली सूची जल्द जारी करेंगी कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बृहस्पतिवार को राज्य चुनाव समिति की बैठक में शामिल हुईं जिसमें यह निर्णय लिया गया कि 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जल्द ही जारी की जाएगी।

लखनऊ, 30 सितंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बृहस्पतिवार को राज्य चुनाव समिति की बैठक में शामिल हुईं जिसमें यह निर्णय लिया गया कि 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जल्द ही जारी की जाएगी।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि राज्य चुनाव समिति की बैठक हुई जिसमें फैसला किया गया कि उम्मीदवारों की पहली सूची जल्द जारी की जाएगी।

उत्तर प्रदेश की अपनी यात्रा के चौथे दिन प्रियंका ने बंजारा, राजभर, निषाद सहित विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं और मुद्दों को सुना।

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले, प्रियंका गांधी चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा और चर्चा करने के लिए लखनऊ के पांच दिवसीय दौरे पर हैं।

वह पार्टी कार्यालय और लखनऊ में अपने आवास कौल हाउस में लगातर बैठकें कर रही हैं ।

बैठकों के दौरान कांग्रेस महासचिव ने जमीनी स्तर से जानकारी जुटाने के लिए जिला स्तर पर "वॉर रूम" स्थापित करने के बारे में भी चर्चा की ताकि चुनावी रणनीति के तहत आकस्मिक मुद्दों पर त्वरित निर्णय लिया जा सके। पार्टी की प्रस्तावित प्रतिज्ञा यात्रा के मार्गों पर भी चर्चा के बाद अंतिम रूप दिया गया।

पार्टी के नेताओं ने बताया कि पार्टी के आला नेताओं ने चुनाव के लिए बूथ प्रबंधन रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की।

तेरह सितंबर के बाद इस महीने प्रियंका का यह दूसरा दौरा है, जब वह पांच दिनों तक वह प्रदेश में रहीं।

कांग्रेस पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में 2017 का उप्र विधानसभा चुनाव लड़ा था। सबसे पुरानी कांग्रेस ने 6.25 प्रतिशत के वोट शेयर के साथ 114 सीटों में से सिर्फ सात पर जीत हासिल की थी।

इस बार, कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की है कि वह 2022 के चुनाव बिना किसी बड़े राजनीतिक दल के साथ गठबंधन किए लड़ेगी।

अभिनव जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी