देश की खबरें | राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटें जीतेगी कांग्रेस: पायलट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार को विश्वास जताया कि राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिए 10 जून को होने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी तीन सीटों पर विजयी होगी।

जयपुर, 24 मई राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार को विश्वास जताया कि राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिए 10 जून को होने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी तीन सीटों पर विजयी होगी।

पायलट ने कहा, ‘‘संख्याबल के आधार पर मुझे कहने में कोई संकोच नहीं है कि कांग्रेस पार्टी तीन सीटों पर विजयी होगी और अच्छे बहुमत के साथ हमारे सभी उम्मीदवार जीत कर आयेंगे।'

उन्होंने कहा कि पार्टी का नेतृत्व उम्मीदवार का नाम तय करेगा लेकिन जिसको भी पार्टी उम्मीदवार बनायेगी उन सब लोगों को हम जीता कर भेजेंगे और तीन सीट कांग्रेस पार्टी जीतेगी।

टोंक में एक अस्पताल के उद्घाटन समारोह कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत में प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए पायलट ने कहा ‘‘जहां जहां घटनाएं हुई है सरकार ने कदम उठाये है लेकिन पूरे राजस्थान में हम सभी चाहेंगे कि कानून व्यवस्था सुव्यवस्थित (मेंटेन) रहे और हमारी बहन बेटियां सुरक्षित रहें.. सब लोग इस पर काम कर रहे है.. पुलिस और सरकार अपना काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया जाना चाहिए।

पायलट ने कहा, 'यह बड़ी परियोजना है मुझे नहीं लगता कि इस पर राजनीति होनी चाहिए.. यह पूरे राज्य के लिए खासकर 13 जिलों के लिये बहुत महत्वपूर्ण योजना है। इसमें कोई दल, कोई व्यक्ति, कोई सरकार नहीं चाहती होगी कि यह ना बने.. इतनी बड़ी परियोजना है इसको राष्ट्रीय परियोजना घोषित करना चाहिए।'

राजस्थान के जलदाय मंत्री महेश जोशी के पुत्र पर बलात्कार के आरोप संबंधी सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, 'इसमें तो मंत्री और मुख्यमंत्री कह चुके है कि कानून अपना काम करेगा इसमें कोई पार्टी नेता, कोई दल, कोई विचारधारा बीच में नहीं आती है कानून अपना काम करेगा और खुद ही मंत्री ने बयान दे दिया है कि वो न्याय के साथ खड़े हैं और सच्चाई के साथ खड़े हैं।'

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी