देश की खबरें | गोवा में चुनाव कांग्रेस जीतेगी : प्रदेश अध्यक्ष चोडांकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की गोवा इकाई के अध्यक्ष गिरीश चोडांकर ने शनिवार को कहा कि 14 फरवरी को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जीतेगी।

पणजी, आठ जनवरी कांग्रेस की गोवा इकाई के अध्यक्ष गिरीश चोडांकर ने शनिवार को कहा कि 14 फरवरी को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जीतेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और लोग राज्य में सांप्रदायिक एवं भ्रष्ट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से छुटकारा पाना चाहते हैं।

चोडांकर ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा को नियमों को उस तरह से नहीं तोड़ना-मरोड़ना चाहिए, जैसे उसने जिला पंचायत चुनावों के दौरान किया था, जिसमें कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस रविवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा करेगी और इसमें गठबंधन सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी के भी कुछ नाम शामिल होंगे।

उधर, चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद राज्य में शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई, जहां नई प्रवेश करने वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और आम आदमी पार्टी (आप) का भाजपा से मुकाबला होगा।

भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने दिन में घोषणा की थी कि गोवा विधानसभा की सभी 40 सीटों पर चुनाव 14 फरवरी को होंगे। घोषणा के साथ, आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। राज्य में 11 लाख योग्य मतदाता हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now