देश की खबरें | पर्चे लीक होने का मामला विधानसभा में उठाएगी कांग्रेस : हुड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को आरोप लगाया कि हरियाणा में एक के बाद एक पर्चे लीक होने के मामलों की वजह से युवा सड़कों पर उतरने के लिये मजबूर हैं और उनकी पार्टी आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को उठाएगी।

चंडीगढ़, 11 अगस्त कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को आरोप लगाया कि हरियाणा में एक के बाद एक पर्चे लीक होने के मामलों की वजह से युवा सड़कों पर उतरने के लिये मजबूर हैं और उनकी पार्टी आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को उठाएगी।

कांग्रेस ने हरियाणा में पिछले हफ्ते पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का प्रश्न-पत्र कथित तौर पर लीक होने के मामले की जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग की।

शनिवार को परीक्षा रद्द होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा था कि यह बीते छह सालों के दौरान प्रश्न-पत्रों के लीक होने की कई घटनाओं में से एक था। उन्होंने कहा था, “यह 28वां पर्चा था जो लीक हुआ है।”

परीक्षा रद्द होने से नाराज कई प्रतिभागियों ने मंगलवार को रेवाड़ी और करनाल में विरोध मार्च निकाला था और मामले की उच्च स्तरीय जांच के साथ इसके लिये जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

हुड्डा ने कहा कि इन युवाओं की आवाज 20 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पुरजोर तरीके से उठाई जाएगी।

राज्य में नेता प्रतिपक्ष हुड्डा ने कहा कि सत्र की शुरुआत से पहले 19 अगस्त को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी।

उन्होंने कहा, “हम उन सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे जिन पर राज्य के लोग सरकार से जवाब चाहते हैं। कांग्रेस लंबा सत्र चाहती थी लेकिन सरकार की मंशा लंबे सत्र की नजर नहीं आ रही।”

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारी का मुद्दा भी विधानसभा में प्रमुखता से उठाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट