देश की खबरें | अधिवेशन से राजनीतिक, सामाजिक न्याय और संगठन सृजन की रूपरेखा पेश करेगी कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस का अधिवेशन बुधवार को यहां साबरमती के तट पर होगा जिसमें मुख्य विपक्षी दल कम से कम दो प्रस्तावों के माध्यम से अपना राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक दृष्टिकोण सामने रखने के साथ ही संगठन सृजन की रूपरेखा पेश करेगी।

अहमदाबाद, नौ अप्रैल कांग्रेस का अधिवेशन बुधवार को यहां साबरमती के तट पर होगा जिसमें मुख्य विपक्षी दल कम से कम दो प्रस्तावों के माध्यम से अपना राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक दृष्टिकोण सामने रखने के साथ ही संगठन सृजन की रूपरेखा पेश करेगी।

पार्टी ने इससे एक दिन पहले मंगलवार को अपनी विस्तारित कार्य समिति की बैठक से सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत पर अपने दावे को मजबूती से रखा और कहा कि देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री ‘हमारे सरदार’ हैं और उनके बताए रास्ते पर चलते हुए पार्टी सांप्रदायिकता, धार्मिक ध्रुवीकरण और विभाजन की राजनीति के खिलाफ संघर्ष करने के लिए कमर कस चुकी है।

अधिवेशन सुबह ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा और इसके बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का अध्यक्षीय संबोधन होगा।

इसके बाद चर्चा के लिए अलग-अलग प्रस्ताव रखे जाएंगे।

इस बैठक के दौरान कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी अधिवेशन को संबोधित करेंगे।

प्रस्तावों के अनुमोदन के साथ ही इस अधिवेशन का समापन होगा।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को बताया था, "अधिवेशन में दो और प्रस्तावों पर चर्चा होगी, जिनमें एक राष्ट्रीय मुद्दों पर और दूसरा गुजरात के मुद्दों व राजनीतिक स्थिति से जुड़ा होगा।"

उनका यह भी कहना था कि सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय और राजनीतिक न्याय को लेकर कांग्रेस पार्टी का क्या एजेंडा है, इस बारे में प्रस्ताव में उल्लेख होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी