देश की खबरें | कांग्रेस 8-9 अप्रैल को अहमदाबाद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अधिवेशन आयोजित करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने रविवार को घोषणा की कि वह गुजरात के अहमदाबाद में 8 और 9 अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का अधिवेशन आयोजित करेगी जिसमें भाजपा की ‘‘जनविरोधी’’ नीतियों से उत्पन्न चुनौतियों, संविधान पर उसके कथित हमले और आगे का ‘रोडमैप’ तैयार करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

नयी दिल्ली, 23 फरवरी कांग्रेस ने रविवार को घोषणा की कि वह गुजरात के अहमदाबाद में 8 और 9 अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का अधिवेशन आयोजित करेगी जिसमें भाजपा की ‘‘जनविरोधी’’ नीतियों से उत्पन्न चुनौतियों, संविधान पर उसके कथित हमले और आगे का ‘रोडमैप’ तैयार करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कांग्रेस महासचिव एवं संगठन प्रभारी के सी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा कि आगामी अधिवेशन न केवल महत्वपूर्ण विचार-विमर्श के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा, बल्कि आम लोगों की चिंताओं को दूर करने और राष्ट्र के लिए एक मजबूत वैकल्पिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करने के कांग्रेस पार्टी के सामूहिक संकल्प को भी प्रदर्शित करेगा।

वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण अधिवेशन देश भर से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों को एक साथ लाएगा, जहां वे भाजपा की जनविरोधी नीतियों और संविधान तथा उसके मूल्यों पर लगातार हमलों से उत्पन्न चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे तथा पार्टी की भावी कार्ययोजना तैयार करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि सत्र 8 अप्रैल को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की विस्तारित बैठक के साथ शुरू होगा जिसके बाद 9 अप्रैल को एआईसीसी प्रतिनिधियों की बैठक होगी।

वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दोनों बैठकों की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, वरिष्ठ पार्टी नेता और अन्य एआईसीसी प्रतिनिधि शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि एआईसीसी का यह अधिवेशन बेलगावी विस्तारित सीडब्ल्यूसी बैठक (नव सत्याग्रह बैठक) में अपनाए गए प्रस्तावों की अगली कड़ी के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जो 1924 के कांग्रेस अधिवेशन में महात्मा गांधी के अध्यक्ष बनने की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

वेणुगोपाल ने उल्लेख किया कि महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान की विरासत को संरक्षित, सुरक्षित और बढ़ावा देने की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित करते हुए यह निर्णय लिया गया कि 26 जनवरी 2025 और 26 जनवरी 2026 के बीच कांग्रेस ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा’ नामक राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी, साथ ही महात्मा गांधी की जन्मस्थली गुजरात में एआईसीसी की एक बैठक भी आयोजित करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘आगामी अधिवेशन न केवल महत्वपूर्ण विचार-विमर्श के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा, बल्कि आम लोगों की चिंताओं को दूर करने और राष्ट्र के लिए एक मजबूत वैकल्पिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करने के लिए कांग्रेस पार्टी के सामूहिक संकल्प की पुष्टि भी करेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी