ताजा खबरें | कांग्रेस इस बार 40 सीटें भी नहीं जीतेगी, सपा को चार भी नसीब न होंगी : अमित शाह

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के शुरुआती पांच चरणों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 310 सीटें मिलने का दावा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इस बार कांग्रेस 40 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पायेगी और समाजवादी पार्टी (सपा) को चार सीटें भी नसीब नहीं होंगी।

सिद्धार्थ नगर/संत कबीर नगर/आंबेडकर नगर (उप्र), 23 मई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के शुरुआती पांच चरणों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 310 सीटें मिलने का दावा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इस बार कांग्रेस 40 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पायेगी और समाजवादी पार्टी (सपा) को चार सीटें भी नसीब नहीं होंगी।

शाह ने सिद्धार्थ नगर, संत कबीर नगर और आंबेडकर नगर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया।

उन्होंने डुमरियागंज से निवर्तमान सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार जगदम्बिका पाल के समर्थन में आयोजित एक चुनावी सभा में दावा किया, ‘‘लोकसभा चुनाव के शुरुआती पांच चरणों में मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) 310 सीटें जीत चुके हैं। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का सूपड़ा साफ हो गया है।’’

गृह मंत्री ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस इस बार 40 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी और अखिलेश जी (सपा प्रमुख अखिलेश यादव) को चार सीटें भी नसीब नहीं होंगी।

शाह ने भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सहयोगी निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद के बेटे प्रवीण कुमार निषाद के समर्थन में संत कबीर नगर के खलीलाबाद में एक चुनावी रैली को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर अपने परिवार के सदस्यों के लिए काम करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘लालू प्रसाद यादव अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, उद्धव ठाकरे अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, मंत्री शरद पवार अपनी बेटी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, ममता बनर्जी अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं।’’

शाह ने सवाल किया, ‘‘जो व्यक्ति अपने बेटे, बेटी और रिश्तेदार के लिए काम करता है क्या वह संतकबीरनगर की जनता के लिए काम करेगा? देश की 130 करोड़ जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का परिवार है और वह उनका काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी हैं जो छुट्टी मनाने इटली, थाईलैंड और बैंकॉक जाते हैं और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी हैं जिन्होंने 23 साल से कोई छुट्टी नहीं ली है और वह तो अपनी दीपावली भी सीमा पर सैनिकों के साथ मनाते हैं।

शाह ने विपक्ष पर राम मंदिर निर्माण को 70 साल से अधिक समय तक रोकने आरोप लगाते हुए कहा कि यह चुनाव राम मंदिर बनाने वाले और राम भक्तों पर गोली चलाने वालों के बीच है।

शाह ने विपक्ष के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन पर तंज करते हुए कहा, ‘‘विपक्ष घमंडिया गठबंधन बनाकर आगे बढ़ा है। मैं आज यहां से राहुल बाबा (कांग्रेस नेता राहुल गांधी) से पूछना चाहता हूं कि वैसे तो दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं है क्योंकि मोदी जी ही प्रधानमंत्री बनने वाले हैं, मगर देश की जनता जानना चाहती है कि अगर आपको बहुमत मिलता है तो आपका प्रधानमंत्री कौन होगा?’’

शाह ने सवालिया अंदाज में कहा कि क्या देश ऐसे चल सकता है? उन्होंने कहा, ‘‘राहुल बाबा यह परचून की दुकान नहीं है... 130 करोड़ का महान देश है।’’

गृह मंत्री ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए कहा, ‘‘इन लोगों की मानसिकता तो देखिए कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है तो पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी उसे दे देंगे। परमाणु बमों से देश के मसले हल नहीं होते हैं, नेता के परमाणु बम जैसे इरादों से होते हैं जो मोदी जी के हैं।’’

गृह मंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म कर दिया है।

उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन पर अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के आरक्षण पर डाका डालने की तैयारी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कल ही बंगाल के उच्च न्यायालय ने 2010 से लेकर 2024 तक अन्य पिछड़े वर्ग में मुस्लिम जातियों को शामिल करने पर रोक लगा दी।

शाह ने कहा कि भाजपा धर्म के आधार पर मुस्लिम आरक्षण समाप्त कर उसे एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को देगी।

शाह ने आंबेडकर नगर में भाजपा उम्मीदवार रितेश पांडे के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर अपने वोटबैंक से डरने का आरोप लगाया।

गृह मंत्री ने कहा, ‘‘अखिलेश यादव और राहुल गांधी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हुए क्योंकि वे अपने वोटबैंक से डरते हैं। आपको मालूम है न कि इनका वोटबैंक कौन है? घुसपैठिए उनका वोटबैंक हैं।’’

डुमरियागंज, संत कबीर नगर और आंबेडकर नगर में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आगामी 25 मई को मतदान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\