देश की खबरें | कर्नाटक में सत्ता में नहीं आएगी कांग्रेस: बोम्मई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेता सिद्धरमैया और डी के शिवकुमार 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री पद का ‘‘सपना’’ देख रहे हैं, लेकिन यह साकार नहीं होगा।

बेंगलुरु, चार अप्रैल कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेता सिद्धरमैया और डी के शिवकुमार 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री पद का ‘‘सपना’’ देख रहे हैं, लेकिन यह साकार नहीं होगा।

बोम्मई ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं का मुख्य ध्यान सत्ता और मुख्यमंत्री पद पर है, राज्य के लोगों के कल्याण पर नहीं है।

बोम्मई ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘कांग्रेस सत्ता में नहीं आएगी, दोनों (सिद्धरमैया और शिवकुमार) एक कुर्सी (मुख्यमंत्री की) के लिए लड़ रहे हैं, जो उन्हें नहीं मिलेगी। इस चुनाव में कांग्रेस और उसके नेताओं का मुख्य उद्देश्य सत्ता और मुख्यमंत्री पद है, कर्नाटक के लोगों का कल्याण नहीं।’’

उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एक तरफ शिवकुमार मुख्यमंत्री बनने के लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सिद्धरमैया दावा कर रहे हैं कि वह अगले मुख्यमंत्री हैं, जबकि ‘‘जिन लोगों को फैसला करना है, उनके दिमाग में दोनों में से कोई भी नहीं हैं।’’

बोम्मई ने कहा, ‘‘यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है। दोनों मुख्यमंत्री की कुर्सी के बारे में सपना देख रहे हैं, लेकिन यह साकार नहीं होगा।’’

बोम्मई विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया द्वारा कांग्रेस के संभावित मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में कथित तौर पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट