देश की खबरें | कांग्रेस तेलंगाना में सरकार बनाएगी, सभी चुनावी वादे पूरे किए जांएगे : डी.के. शिवकुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शनिवार को विश्वास जताया कि कांग्रेस तेलंगाना में चुनाव के बाद सरकार बनाएगी और सभी चुनावी गारंटी को लागू करेगी।

हैदराबाद, 28 अक्टूबर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शनिवार को विश्वास जताया कि कांग्रेस तेलंगाना में चुनाव के बाद सरकार बनाएगी और सभी चुनावी गारंटी को लागू करेगी।

उन्होंने तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के इन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा किए गए वादों को लागू नहीं किया जा रहा है।

चुनावी राज्य तेलंगाना के तंदूर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस द्वारा घोषित छह चुनावी गारंटी पर प्रकाश डाला और विश्वास जताया कि उनकी पार्टी सत्ता में आएगी।

शिवकुमार ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस द्वारा दी गई छह गारंटी, कर्नाटक में पार्टी द्वारा दी गई पांच गारंटी से बेहतर हैं।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा, ‘‘आज, मैं आपको ये बताने के लिए आया हूं कि रेवंत (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी) के नेतृत्व में तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जो भी छह गारंटी दी हैं, वह कर्नाटक की पांच गारंटी से बेहतर हैं।’’

बीआरएस के इन आरोपों का जिक्र करते हुए कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार लोगों से किए गए वादों को लागू करने में सक्षम नहीं है, शिवकुमार ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और उनके बेटे के.टी. रामा राव से कर्नाटक का दौरा करने और खुद वास्तविकता देखने का न्योता दिया।

शिवकुमार ने कहा, ‘‘मैं केसीआर और केटीआर से कह रहा हूं। मैं एक बस की व्यवस्था करूंगा। आप अपने सभी मंत्रियों की टीम के साथ आएं... हमने जो भी वादा किया है, उसे पूरा किया है। आप कह रहे हैं कि हम (वादे) पूरे नहीं करेंगे। कर्नाटक में हमने जो भी वादा किया, उसे पूरा किया।’’

तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट