देश की खबरें | बिहार में कांग्रेस बांटेगी मुफ्त सैनिटरी पैड, पैकेट पर राहुल की फोटो को लेकर राजग ने जताई आपत्ति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि वह पांच लाख महिलाओं के बीच मुफ्त सैनिटरी पैड वितरित करेगी। वहीं, पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर होने को लेकर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने कांग्रेस की आलोचना की।

पटना, चार जुलाई बिहार में कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि वह पांच लाख महिलाओं के बीच मुफ्त सैनिटरी पैड वितरित करेगी। वहीं, पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर होने को लेकर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने कांग्रेस की आलोचना की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने यहां पार्टी मुख्यालय ‘सदाकत आश्रम’ में अभियान की शुरुआत की घोषणा की, जहां महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा भी मौजूद थीं।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (बीपीसीसी) के अध्यक्ष कुमार ने मुफ्त वितरित किए जाने वाले सैनिटरी पैड के पैकेट भी दिखाए।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अभियान ‘माई बहिन सम्मान’ योजना के तहत 2,500 रुपये मासिक सहायता देने के वादे के अनुरूप है जिसे ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आने पर लागू करेगा। हमारा इरादा मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध कराना है।’’

जनता दल (यूनाइटेड) एमएलसी और प्रवक्ता नीरज कुमार ने पैकेट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर पर कड़ी आपत्ति जताई और आरोप लगाया कि ‘‘कांग्रेस ने अपने सहयोगी राजद से सीख ली है, जो अपनी अवसरवादी राजनीति के लिए जानी जाती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे नेता नीतीश कुमार महिला सशक्तीकरण के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं और परिणाम सबके सामने हैं। लेकिन कांग्रेस ने महिलाओं की गरिमा का अपमान किया है।’’

भाजपा प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने आरोप लगाया, ‘‘बिहार में महिलाओं के लिए जो कुछ भी करने की जरूरत है, वह सरकार द्वारा किया जा रहा है। लेकिन, आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी संभावनाओं को लेकर चिंतित कांग्रेस ने अपना वैचारिक दिवालियापन दिखा दिया है। इसके नेता राहुल गांधी मर्यादा की भावना के अभाव के लिए कुख्यात रहे हैं। ऐसा लगता है कि यह विशेषता इस पार्टी में व्याप्त है, जिसमें चाटुकारिता सर्वोपरि है।’’

इस बीच, लांबा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए पलटवार करते हुए कहा, ‘‘आधुनिक युग में सवाल यह नहीं है कि पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर क्यों है। सवाल यह है कि बिहार में हमारी बेटियां अब भी मासिक धर्म के दौरान कपड़े के टुकड़े का उपयोग करने के लिए मजबूर क्यों हैं। भाजपा की हमेशा से महिला विरोधी मानसिकता रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी