देश की खबरें | कांग्रेस अंतर्विरोध और अंतर्कलह की शिकार : पूनियां

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने दावा किया कि कांग्रेस अंतर्विरोध और अंतर्कलह की शिकार है और इसके लिए किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं है।

जयपुर, 22 सितंबर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने दावा किया कि कांग्रेस अंतर्विरोध और अंतर्कलह की शिकार है और इसके लिए किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन, कांग्रेस पार्टी की एकता ध्वस्त हो चुकी है, लेकिन भाजपा केवल व्यक्ति परख नहीं बल्कि विचार के आधार पर आगे बढ़ने वाली पार्टी है।

पूनियां ने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विचार की और संगठन की पार्टी है इसलिये पार्टी में मुझे किसी प्रकार अंर्तविरोध नहीं दिखता।’’

राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ में संवाददाताओं से बातचीत में पूनियां ने कहा, ‘‘कांग्रेस अंतर्विरोध और अंतर्कलह की शिकार है इसके लिए किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं है।’’

प्रदेश भाजपा का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर' बुधवार को संपन्न हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पुत्रवधू के खराब स्वास्थ्य के कारण बैठक में उपस्थित नहीं हो सकी।

पूनियां ने कहा कि भाजपा संगठन की खूबियों से सत्ता में आना चाहती है, इस कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आमतौर पर यह कहा जाता है कि ‘‘कांग्रेस गलती करे और भाजपा सत्ता में आती है.. उनकी गलतियां उनके हिस्से में.. लेकिन अब हम लोगों की इस धारणा को बदलना चाहते हैं.. सत्ता विरोधी लहर की धारणा से परे हम अपनी खूबियों पर सत्ता में आना चाहते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी