देश की खबरें | राजस्थान में कांग्रेस एकजुट, विधानसभा चुनाव जीतेंगे : प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी को बहुत ही संतुलित बताते हुए पार्टी की राज्य इकाई में किसी तरह की खेमेबाजी की अटकलों को मंगलवार को खारिज कर दिया और दावा किया कि राज्य में कांग्रेस एकजुट है, एकजुट रहेगी और आगामी विधानसभा चुनाव जीतेगी।

जयपुर, 11 जुलाई राजस्थान में कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी को बहुत ही संतुलित बताते हुए पार्टी की राज्य इकाई में किसी तरह की खेमेबाजी की अटकलों को मंगलवार को खारिज कर दिया और दावा किया कि राज्य में कांग्रेस एकजुट है, एकजुट रहेगी और आगामी विधानसभा चुनाव जीतेगी।

सोमवार की रात को कांग्रेस आलाकमान ने राजस्‍थान में पार्टी संगठन में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की। इसके तहत राज्‍य संगठन में 21 उपाध्यक्ष, 48 महासचिव व 122 सचिव बनाए गए हैं। साथ ही 25 जिलों में जिलाध्यक्ष भी नियुक्त कर दिए गए हैं।

इन नियुक्तियों में पार्टी के सभी 'खेमों' में संतुलन साधने की कोशिश के सवाल पर डोटासरा ने मंगलवार को यहां संवाददताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस में कोई खेमा नहीं है। कांग्रेस में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का ही खेमा है। सब कांग्रेस के सिपाही हैं। इसलिए मैं मीडिया से आग्रह करूंगा कि वह आज के बाद राजस्थान में किसी खेमे, गुट या नेता की बात नहीं करे, कांग्रेस की बात करे।’’

उन्‍होंने कहा, ‘‘कांग्रेस एकजुट है, एकजुट रहेगी। हम विधानसभा चुनाव जीतेंगे। 2024 में हम केंद्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को हटाकर रहेंगे।’’

राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

डोटासरा ने नई कार्यकारिणी को बहुत ही संतुलित बताते हुए कहा कि इसमें लगभग 60 प्रतिशत युवा हैं और सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिला है। उन्होंने कहा कि वह अपनी नई टीम के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्‍य सरकार के कामकाज का जनता के बीच प्रचार-प्रसार करना पार्टी संगठन के सामने बहुत बड़ी चुनौती होती है। उन्‍होंने कहा, ‘‘इस बार तो और ज्यादा चुनौती इसलिए भी है कि हमारी सरकार ने काम बहुत किए हैं। और हर वर्ग के लिए काम किया है। इतनी योजनाएं हैं कि हर व्यक्ति उनसे लाभान्वित कैसे हो, यह देखना हमारे लिए बड़ा काम है। इसे पूरा करने के लिए हमें पूरी मेहनत करनी पड़ेगी और हम करेंगे।’’

विधानसभा और लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा की सोमवार को संपन्न विजय संकल्प बैठक पर कटाक्ष करते हुए डोटासरा ने कहा, ‘‘विजय तो हो नहीं रही, विजय की ओर तो वे बढ़ नहीं रहे। उनको तो आपस में लड़ने से ही फुरसत नहीं है। भाजपा में अंदरूनी झगड़ा गहरा है। विजय उनको मिलेगी ही नहीं तो संकल्प का क्या फायदा।’’

पार्टी के नए पदाधिकारियों की घोषणा के बाद जयपुर में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को खासी चहल पहल रही। डोटासरा भी वहां पहुंचे। नवनियुक्त पदाधिकारियों के अपने समर्थकों के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंचने और एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला चलता रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड