देश की खबरें | कांग्रेस भाजपा का मुकाबला करने के लिए विभिन्न दलों को एकजुट करने की पूरी कोशिश कर रही है्: खरगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कहा कि पार्टी आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का एक साथ मिलकर मुकाबला करने के लिए देश के विभिन्न राजनीतिक दलों को एकजुट करने का हर संभव प्रयास कर रही है।

कोरातागेरे (कर्नाटक), पांच मार्च कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कहा कि पार्टी आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का एक साथ मिलकर मुकाबला करने के लिए देश के विभिन्न राजनीतिक दलों को एकजुट करने का हर संभव प्रयास कर रही है।

उन्होंने लोगों से राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में कर्नाटक में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने और कांग्रेस की सरकार बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सभी वर्गों और राज्य के विकास के लिए काम किया जायेगा।

खरगे ने कहा, ‘‘हम भाजपा के खिलाफ एक साथ मिलकर लड़ाई लड़ने के लिए विभिन्न दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

उन्होंने यहां पार्टी की एक बैठक में कहा कि मोदी 51 फीसदी मत प्रतिशत के साथ प्रधानमंत्री नहीं बने हैं, क्योंकि भाजपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में सिर्फ 37 प्रतिशत वोट मिले थे।

उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी को यह बताना चाहिए कि उन्होंने हमारे राज्य के लिए क्या किया है।’’

खरगे कोरातागेरे में तुमकुरु जिला स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने भाजपा पर समाज में दरार पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी हिंदुओं और मुसलमानों के बीच और विभिन्न जातियों के बीच संघर्ष को भड़का रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी पार्टी की सरकार केंद्र में भी है और राज्य में भी है। लोगों के विकास और कल्याण की बजाय स्कूलों में क्या वर्दी पहनी जाये, खानपान क्या हो, ये उनके मुख्य मुद्दे हैं।’’

खरगे ने कहा, ‘‘सुखद और बेहतर भविष्य के लिए इस भाजपा सरकार को उखाड़ फेंको। आप सभी (लोगों) को यह संकल्प लेना चाहिए और कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाना है।’’

खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं, कांग्रेस और उसके नेताओं की आलोचना करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आपने देश के लिए क्या किया है, आप केवल कांग्रेस की आलोचना करने के बजाय अपनी पार्टी की सरकार के भ्रष्टाचार के बारे में भी बताएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने इस देश को आजादी दिलाई, हम अंग्रेजों से नहीं डरे, क्या हम आपसे (भाजपा) डरेंगे? हम लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड