देश की खबरें | कांग्रेस ने सरकार से कहा: न्यायमूर्ति वर्मा के मामले पर जांच समिति की रिपोर्ट साझा करें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने सरकार से न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने वाली उच्चतम न्यायालय की समिति की रिपोर्ट उसके साथ साझा करने के लिए कहा है ताकि वह संसद के मानसून सत्र से पहले महाभियोग के मुद्दे पर अपना रुख तय कर सके।

नयी दिल्ली, 12 जून कांग्रेस ने सरकार से न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने वाली उच्चतम न्यायालय की समिति की रिपोर्ट उसके साथ साझा करने के लिए कहा है ताकि वह संसद के मानसून सत्र से पहले महाभियोग के मुद्दे पर अपना रुख तय कर सके।

सूत्रों ने बताया कि सरकार ने अभी तक इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया है।

न्यायमूर्ति वर्मा के दिल्ली स्थित आवास पर इस साल मार्च में आग लगने के बाद कथित तौर पर नकदी से भरे कई अधजले बोरे पाए गए थे। उस समय वह दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे।

बाद में उन्हें इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया था।

उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित समिति ने कई गवाहों से बात करने और वर्मा का बयान दर्ज करने के बाद उन्हें दोषी ठहराया।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने 21 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र में न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए सभी राजनीतिक दलों के साथ चर्चा शुरू कर दी है।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने रीजीजू से समिति की रिपोर्ट साझा करने को कहा है ताकि वह महाभियोग के मुद्दे पर अपना रुख तय सके।

उन्होंने कहा कि मंत्री ने कांग्रेस को कोई जवाब नहीं दिया है।

पिछले सप्ताह रीजीजू ने न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने में सभी राजनीतिक दलों को साथ लेने के सरकार के संकल्प पर जोर दिया था और कहा था कि न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को ‘‘राजनीतिक चश्मे’’ से नहीं देखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि यह प्रक्रिया ‘‘सहयोगात्मक प्रयास’’ हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड