देश की खबरें | कांग्रेस ने सरकारी स्कूलों को बंद करने को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने राज्य में 450 सरकारी स्कूलों को कथित तौर पर बंद करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा है।

जयपुर, 17 जनवरी कांग्रेस ने राज्य में 450 सरकारी स्कूलों को कथित तौर पर बंद करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुसार, राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार के बजाय स्कूलों को बंद ही करती है।

डोटासरा ने 'एक्स' पर लिखा, " शिक्षा प्रणाली में सुधार, नवाचार एवं विस्तार करने की जगह भाजपा सरकार हमेशा स्कूल बंद करने का काम करती हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में एक भी बालिका विद्यालय को बंद नहीं किया, जबकि भाजपा सरकार एक साल में 450 स्कूलों को बंद कर चुकी है।’’

डोटासरा ने कहा, ‘‘सरकारी स्कूलों को बंद करना भाजपा की हमेशा से नीति रही है। पूर्व में भी वसुंधरा राजे सरकार ने समन्वय के नाम पर 22,204 स्कूलों को बंद किया था। जबकि हमारी सरकार ने इन बंद स्कूलों को पुनः खोला एवं 1500 से अधिक को हिन्दी माध्यम में और 367 स्कूलों को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में पुन: संचालित किया।’’

उन्होंने कहा महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के नाम पर बालिका विद्यालयों को बंद करने का आरोप लगाने वाली भाजपा सरकार स्वयं बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालयों पर ताला लगा रही है।

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर शिक्षा को निजी हाथों में सौंपने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘‘चाहे बालिका विद्यालयों को बंद करना हो या समीक्षा के नाम पर अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर कैंची चलाने की तैयारी, भाजपा का असल उद्देश्य शिक्षा को निजी हाथों में सौंपने का रहा है। ’’

उन्होंने लिखा,‘‘आरएसएस के एजेंडे के तहत गरीब, कमजोर व पीड़ित के बच्चे को शिक्षा के अधिकार से वंचित रखना एवं आदर्श विद्या मंदिर स्कूलों को पुनः स्थापित करना इनकी मंशा रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सशक्त शिक्षा प्रणाली की जगह आज प्रदेश के सरकारी स्कूलों को गर्त में धकेला जा रहा है। कम नामांकन, स्कूल बंद करना, शिक्षकों की नियुक्ति रोकना, अंग्रेजी शिक्षा की समीक्षा करना, बुनियादी ढांचे के लिए बजट जारी नहीं करना, छात्र-छात्राओं को वर्दी नहीं देना, स्कूलों में वार्षिक उत्सव नहीं आयोजित कराना और उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कृत करने से वंचित रखना भाजपा सरकार की नई नीति बन गई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट