देश की खबरें | कांग्रेस ने विधान परिषद चुनाव में बगावत करने वाले सत्यजीत ताम्बे को निलंबित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधान परिषद के आगामी चुनाव में नासिक मंडल की स्नातक सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने वाले सत्यजीत ताम्बे को बृहस्पतिवार को पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया।

मुंबई, 19 जनवरी कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधान परिषद के आगामी चुनाव में नासिक मंडल की स्नातक सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने वाले सत्यजीत ताम्बे को बृहस्पतिवार को पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया।

पार्टी ने रविवार को उनके पिता और विधान पार्षद (एमएलसी) सुधीर ताम्बे को भी पार्टी से निलंबित कर दिया था, क्योंकि उन्होंने नासिक मंडल की स्नातक सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल नहीं किया था।

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के महासचिव देवानंद पवार की ओर से सत्यजीत ताम्बे को भेजे पत्र में कहा गया है, “ आपने महाराष्ट्र विधान परिषद के नासिक मंडल के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावों में विद्रोह किया है। यह पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन है।”

पत्र में कहा गया है, “ प्रदेश (कांग्रेस) अध्यक्ष नाना पटोले के आदेशानुसार आपको छह साल के लिए पार्टी से निलंबित किया गया है।"

इससे पहले दिन में पटोले ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जिन्हें महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन समर्थन देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि गठबंधन चुनाव जीतेगा। एमवीए में कांग्रेस के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) शामिल है।

विधान परिषद के पांच सदस्यों का कार्यकाल सात फरवरी को खत्म हो रहा है। इनमें दो सदस्य स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से हैं जबकि तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने यह भी कहा कि एमवीए नासिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में शुभांगी पाटिल (निर्दलीय), कोंकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बलराम पाटिल (निर्दलीय), औरंगाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में विक्रम काले (राकांपा), नागपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सुधाकर अदबले (निर्दलीय) और अमरावती स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में धीरज लिंगाडे (कांग्रेस) का समर्थन करेगा।

शिवसेना के उद्धव धड़े के नेता अंबादास दानवे और राकांपा के जितेंद्र आव्हाड ने संयुक्त रूप से पटोले के साथ प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट