देश की खबरें | ओडिशा में शिक्षक की मौत के लेकर कांग्रेस की 'हड़ताल', बीजद ने बताया हास्यास्पद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में शुक्रवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कालाहांडी में शिक्षक के अपहरण और हत्या के मुख्य आरोपी के साथ कथित निकटता के लिए मंत्री दिव्य शंकर मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग की।

भुवनेश्वर, 12 नवंबर ओडिशा में शुक्रवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कालाहांडी में शिक्षक के अपहरण और हत्या के मुख्य आरोपी के साथ कथित निकटता के लिए मंत्री दिव्य शंकर मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में राज्यव्यापी 'हड़ताल' सुबह छह बजे शुरू हुई और बिना किसी अप्रिय घटना के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।

छह घंटे की 'हड़ताल' को लोगों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य भर के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर धरना दिया।

कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए लोगों से 'हड़ताल' करने का अनुरोध करते देखा गया। कटक में, कुछ 'हड़ताल' समर्थक लोगों से उनका समर्थन मांगने के लिए उन्हें चॉकलेट की पेशकश करते देखे गए।

भाजपा अपनी प्रतिक्रिया को लेकर बहुत सतर्क दिखी क्योंकि उसपर कांग्रेस के नेतृत्व वाली 'हड़ताल' को प्रायोजित करने का आरोप है।

भाजपा प्रवक्ता गोलक महापात्र ने कहा, ''कालाहांडी में महिला शिक्षक की हत्या की घटना राज्य में पहले ही एक जन आंदोलन बन चुकी है। कई पार्टियां और संगठन आंदोलन कर रहे हैं और शुक्रवार का कार्यक्रम उनमें से एक था।''

राज्य में बीजद को छोड़कर सभी दलों ने 'हड़ताल' का समर्थन किया, हालांकि कई दलों ने सार्वजनिक रूप से कांग्रेस के समर्थन में बात नहीं की।

विपक्ष मुख्य आरोपी को बचाने का आरोप लगाते हुए मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग कर रहा है। 24 वर्षीय शिक्षिका का शव 19 अक्टूबर को कालाहांडी में स्कूल के प्रांगण से निकाला गया था, जहां वह पढ़ाती थी।

बीजू जनता दल (बीजद) के प्रवक्ता सस्मित पात्रा ने कहा कि 'हड़ताल' की 'विफलता' दर्शाती है कि राज्य में कांग्रेस कितनी अप्रासंगिक हो गई है।

उन्होंने दावा किया, ''उन्हें शिक्षक के परिवार के लिए न्याय सुनिश्चित करने की चिंता नहीं है, लेकिन नेताओं को टीवी पर विरोध प्रदर्शन दिखाकर पार्टी की राज्य इकाई का अध्यक्ष पद हासिल करने की चिंता है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\