उप्र के प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए कांग्रेस ने शुरू की ‘यूपी मित्र’ हेल्पलाइन

पार्टी का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर पार्टी की प्रदेश इकाई ने यह हेल्पलाइन शुरू की।

जमात

नयी दिल्ली, सात मई कांग्रेस ने देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे उत्तर प्रदेश के मजदूरों और अन्य जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए ‘यूपी मित्र’ हेल्पलाइन शुरू की है।

पार्टी का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर पार्टी की प्रदेश इकाई ने यह हेल्पलाइन शुरू की।

कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि पार्टी की ओर से मोबाइल नंबर 7399901414 जारी किया गया जिस पर जरूरतमंद लोगों के फोन करने पर उनकी मदद सुनिश्चित की जाएगी।

इसके साथ ही पार्टी ने रायबरेली और अमेठी के जिला प्रशासन से उन लोगों की सूची मांगी है जो दूसरे राज्यों से लौटे हैं। कांग्रेस इन्हें रेल टिकट के पैसे देगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, ‘‘हमने रायबरेली व अमेठी के डीएम से दूसरे राज्यों से आए लोगों की सूची मांगी है ताकि हम टिकट के पैसे उन्हें दे सकें।’’

उन्होंने कहा कि लोग इन फोन नंबरों 8795834675, 9415610734 (अमेठी) और 9515436744, 9264926243 (रायबेरली) पर टिकट की फोटो, पता भेजेंगे तो कांग्रेस उनका रेल भाड़ा अदा करेगी।

रायबरेली सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है, जबकि अमेठी से राहुल गांधी कई बार सांसद रह चुके हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों सोनिया गांधी ने फैसला किया था कि अगर प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने में सरकार मदद नहीं करती है, तो उनके रेल किराये का खर्च कांग्रेस की प्रदेश इकाइयां वहन करेंगी।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\