देश की खबरें | झारखंड में कांग्रेस ने पंचायत स्तरीय समितियों के गठन की प्रक्रिया शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शनिवार को कहा कि पार्टी ने पंचायत स्तर पर समितियां गठित करने की प्रक्रिया शुरू की है।

रांची, 19 जुलाई कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शनिवार को कहा कि पार्टी ने पंचायत स्तर पर समितियां गठित करने की प्रक्रिया शुरू की है।

उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तरीय समितियां पहले ही गठित की जा चुकी हैं।

कमलेश ने यहां पार्टी के ‘संगठन सृजन अभियान’ और प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘एक पंचायत समिति में 12 सदस्य होंगे, जिनमें अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और नौ महासचिव होंगे।’’

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत समितियों के गठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंडल समितियां भी गठित की जाएंगी, क्योंकि पंचायत समिति का अध्यक्ष मंडल समिति का सदस्य होगा।

इस कार्यक्रम में रांची और खूंटी जिलों के प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्षों के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश मंत्री भी शामिल हुए। इस अवसर पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को पार्टी के नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।

उन्होंने कहा, ‘‘ब्लॉक अध्यक्ष, पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्ष गांवों का दौरा करेंगे और लोगों तथा पंचायत समितियों के निर्वाचित सदस्यों से बात करके मुद्दों की जानकारी लेंगे। पंचायत समिति का गठन एक कठिन काम है, क्योंकि हमें ऐसे लोगों को ढूंढ़ना होगा जो पूरी तरह से कांग्रेस के प्रति समर्पित हों।’’

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी झारखंड में पंचायत (अधिसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम या पेसा अधिनियम को जल्द से जल्द लागू करने के लिए प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने रांची में पेसा पर एक कार्यशाला आयोजित की। एक आदर्श पेसा कानून लागू किया जाएगा।’’

कमलेश ने कहा कि पार्टी आगामी जनगणना में सरना धर्म संहिता को शामिल करने के लिए भी संघर्ष कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Satta Bazar Favorite Team: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट