देश की खबरें | लाल सिंह को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने की अनुमति देने से नाराज कांग्रेस प्रवक्ता का इस्तीफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई की प्रवक्ता दीपिका पुष्कर नाथ ने मंगलवार को पूर्व मंत्री लाल सिंह को राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने की ‘अनुमति’ देने के पार्टी आलाकमान के फैसले का हवाला देते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

जम्मू, 17 जनवरी कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई की प्रवक्ता दीपिका पुष्कर नाथ ने मंगलवार को पूर्व मंत्री लाल सिंह को राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने की ‘अनुमति’ देने के पार्टी आलाकमान के फैसले का हवाला देते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ इस सप्ताह के अंत में केंद्र-शासित प्रदेश में प्रवेश करेगी।

नाथ ने कहा कि वह वैचारिक कारणों पर पार्टी छोड़ रही हैं, क्योंकि सिंह आठ साल की बच्ची के बलात्कारियों का “बेशर्मी से बचाव” करके 2018 के कठुआ दुष्कर्म मामले में अभियोजन का पक्ष कमजोर करने के लिए जिम्मेदार थे।

दो बार के सांसद और तीन बार के विधायक सिंह 2014 में कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। वह जम्मू-कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और भाजपा की पूर्ववर्ती गठबंधन सरकार में मंत्री भी थे।

जनवरी 2018 में कठुआ दुष्कर्म मामले के आरोपियों के समर्थन में निकाली गई एक रैली में हिस्सा लेने पर हुए हंगामे के बाद सिंह ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था और डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी (डीएसएसपी) बनाई थी।

उन्होंने यह कहते हुए रैली में भाग लेने के अपने कदम का बचाव किया था कि वह ‘स्थिति को शांत और नियंत्रित करने’ के लिए वहां गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर