देश की खबरें | कांग्रेस, सपा, तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य दल मंगलवार को 'इंडिया’ गठबंधन की रैली में शामिल होंगे : आप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को कहा कि न्यायिक हिरासत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बिगड़ते स्वास्थ्य का मुद्दा उठाने के लिए जंतर-मंतर पर 'इंडिया’ गठबंधन की रैली में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य दल शामिल होंगे।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को कहा कि न्यायिक हिरासत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बिगड़ते स्वास्थ्य का मुद्दा उठाने के लिए जंतर-मंतर पर 'इंडिया’ गठबंधन की रैली में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य दल शामिल होंगे।

आप, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जेल में केजरीवाल की 'हत्या की साजिश' रचने का आरोप लगा रही है और उनकी मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि तीन जून से सात जुलाई के बीच उनका शर्करा का स्तर 34 बार कम हुआ है।

संवाददाता सम्मेलन में, सिंह से मंगलवार की रैली में शामिल होने वाले दलों के बारे में पूछा गया।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार), शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन। हम दो-तीन और दलों के साथ बातचीत कर रहे हैं।"

हालांकि, सिंह ने कहा कि जंतर-मंतर पर होने वाली रैली में शामिल होने वाले नेताओं का नाम मंगलवार को पता चलेगा।

केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड