देश की खबरें | कांग्रेस, सपा और बसपा का 2047 तक हो जाएगा सफाया : मौर्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को दावा किया कि वर्ष 2047 तक कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का भारतीय राजनीति से पूरी तरह सफाया हो जाएगा।

मेरठ (उप्र), नौ जुलाई उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को दावा किया कि वर्ष 2047 तक कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का भारतीय राजनीति से पूरी तरह सफाया हो जाएगा।

मौर्य ने मेरठ में 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान के तहत पौधरोपण करने के बाद अपने संबोधन में विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मौर्य ने कहा, ''सपा का इतिहास भगवान राम के भक्तों पर गोली चलाने और कांवड़ियों पर बल प्रयोग करने से जुड़ा है। इसके विपरीत वर्तमान भाजपा नीत सरकार उन पर पुष्प वर्षा कर रही है। यही अंतर सपा के राजनीतिक भविष्य को आकार देगा।''

मौर्य ने दावा किया, ''भाजपा 2027 के विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी जबकि जनता ने भी मन बना लिया है कि 2047 तक सपा जैसी पार्टियों का पूरी तरह सफाया हो जाएगा।''

धर्मांतरण पर टिप्पणी करते हुए मौर्य ने कहा कि सरकार धर्म के नाम पर लोगों को 'धोखा' देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

उन्होंने आगे कहा, ''अगर कोई दूसरों को धोखा देने के लिए अपनी पहचान छिपाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।''

केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नेता जयंत चौधरी के हालिया बयान पर मौर्य ने कहा कि चौधरी ने सही बात कही है। चौधरी ने कांवड़ मार्ग पर आम लोगों द्वारा भोजनालयों व दुकानों पर की जा रही पहचान की जांच को 'सतर्कता' बताया था।

उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भ्रामक ‘नेमप्लेट’ का इस्तेमाल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए और अगर लोग ऐसे मामले देखते हैं तो पुलिस को सूचित करें।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौर्य ने एक पौधा लगाया और कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक 210 करोड़ से ज़्यादा पेड़ लगाए जा चुके हैं।

उन्होंने इसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।

उन्होंने कहा कि 2025 के वृक्षारोपण महाअभियान का लक्ष्य इस वर्ष 37 करोड़ पौधे लगाना है। उन्होंने लोगों से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में भाग लेने का आग्रह किया।

मौर्य ने कहा, ''पेड़ों के बिना न पर्यावरण रह सकता है, न जल। हम पेड़ लगाने और उनकी रक्षा करने का संकल्प लेते हैं।"

उन्होंने यह भी बताया कि अगर विकास के लिए एक पेड़ काटा जाता है, तो बदले में 10 पेड़ लगाए जाएंगे।''

जिला वन अधिकारी वंदना फोगट ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि मेरठ जिले का लक्ष्य 30 लाख पौधे लगाना है और यह लक्ष्य बुधवार शाम छह बजे तक पूरा होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी