देश की खबरें | राष्ट्रपति चुनाव से पहले कांग्रेस ने गोवा के अपने पांच विधायकों को चेन्नई भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी दल कांग्रेस ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले गोवा के अपने 11 विधायकों में से पांच को चेन्नई भेज दिया है।

पणजी, 16 जुलाई विपक्षी दल कांग्रेस ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले गोवा के अपने 11 विधायकों में से पांच को चेन्नई भेज दिया है।

एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बताया कि शुक्रवार शाम को विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होते ही पांच विधायकों-संकल्प अमोनकर, यूरी अलेमाओ, अल्टोन डीकॉस्टा, रूडोल्फ फर्नांडीस और कार्लोस अल्वारेस फरेरा को चेन्नई रवाना कर दिया गया।

कांग्रेस नेता ने कहा, “शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद इन विधायकों ने सीधे चेन्नई की उड़ान भरी।” उन्होंने बताया कि ये विधायक सीधे राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के लिए सोमवार को गोवा लौटेंगे।

ग्यारह जुलाई को शुरू हुआ गोवा विधानसभा का मानसून सत्र अगले शुक्रवार तक चलेगा।

हालांकि, सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के छह अन्य विधायकों-पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, माइकल लोबो, डेलियाला लोबो, केदार नाइक, एलेक्सो सिक्वेरा और राजेश फलदेसाई को चेन्नई नहीं भेजा गया है।

संपर्क करने पर माइकल लोबो ने कहा कि उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि पार्टी के पांच विधायकों को चेन्नई क्यों ले जाया गया है।

लोबो ने कहा, “मुझे नहीं बुलाया गया था। मैं नहीं जानता कि उन्हें चेन्नई क्यों ले जाया गया है।” उन्होंने दावा किया कि वह शुक्रवार शाम को एक व्यापार यात्रा के सिलसिले में मुंबई में थे।

बीते रविवार को कांग्रेस ने माइकल लोबो को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा दिया था। पार्टी ने लोबो और कामत पर पार्टी के खिलाफ साजिश रचने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर कांग्रेस विधायक दल में फूट डालने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया था।

कांग्रेस ने कहा था कि लोबो और कामत सहित उसके पांच विधायक संपर्क से दूर चले गए हैं। हालांकि, इन विधायकों ने सोमवार को गोवा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही में हिस्सा लिया था। उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस में कुछ भी गड़बड़ नहीं है और वे पार्टी के साथ हैं।

मंगलवार को गोवा में कांग्रेस के 11 में से दस विधायक वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में शामिल हुए थे।

गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अमित पाटकर ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष कामत और लोबो को अयोग्या घोषित करने की मांग वाली अर्जी दाखिल की है।

भारत के अगले राष्ट्रपति के चयन के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा। द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी, जबकि यशवंत सिन्हा विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में राष्ट्रपति चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: IMD का अलर्ट, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तूफानी जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में नंबर-1 पर कब्जा, जानें अन्य टीमों का हाल

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड