देश की खबरें | कांग्रेस ने असम में प्रवक्ता की गिरफ्तारी पर कहा, ‘बर्बरता से भी बदतर’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए अपनी असम इकाई के प्रवक्ता रीतम सिंह की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की आलोचना करते हुए कहा कि यह कार्रवाई ‘बर्बरता से भी बदतर’ है।

नयी दिल्ली, 15 मार्च कांग्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए अपनी असम इकाई के प्रवक्ता रीतम सिंह की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की आलोचना करते हुए कहा कि यह कार्रवाई ‘बर्बरता से भी बदतर’ है।

विपक्षी दल ने यह भी कहा कि सिंह का वो पोस्ट पूरी तरह से उचित था, जिसके लिये उन्हें गिरफ्तार किया गया।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर शर्मा को टैग करते हुए पोस्ट किया, “मेरे युवा सहयोगी रीतम सिंह की एक बिल्कुल उचित सोशल मीडिया पोस्ट के लिए गिरफ्तारी बर्बरता से भी बदतर है, श्रीमान मुख्यमंत्री।”

मुख्यमंत्री शर्मा ने रमेश की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “श्रीमान, यह मामला एक दलित महिला का जाति-आधारित अपमान करने से जुड़ा है। अगर आप एक दलित महिला के पति को बलात्कारी कहने को ‘बिल्कुल उचित’ ठहराते हैं, तो यह इस बात को दर्शाता है कि आप लोग कांग्रेस पार्टी को किस दिशा में ले गये हैं।”

उन्होंने कहा, “लेकिन बस इंतजार करें, बड़ा खुलासा अभी होना बाकी है। आपके वरिष्ठ नेता की आईएसआई और पाकिस्तान के साथ साठगांठ सितंबर तक उजागर हो जाएगी।”

रमेश ने फिर से शर्मा की आलोचना की और कहा कि उन्हें असली मुद्दे से ध्यान भटकाना बंद करना चाहिए।

रमेश ने कहा, “श्रीमान निवर्तमान मुख्यमंत्री, असली मुद्दे से ध्यान भटकाना बंद करें। यह सब आपके द्वारा अपने सहयोगियों को लाभ पहुंचाने और अपने विरोधियों को फंसाने के लिए व्यक्तिगत रूप से पुलिस शक्तियों का दुरुपयोग है।”

सिंह को शनिवार को एक ऐसे सोशल मीडिया पोस्ट के लिए गिरफ्तार किया गया था, जिसमें तीन वरिष्ठ भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों की स्थिति के बारे में सवाल किया गया था।

असम में लखीमपुर के पुलिस अधीक्षक मिहिरजीत गायन ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि सिंह को दो दिन पहले ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के लिए भाजपा विधायक मानब डेका की पत्नी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

War Lockdown Notice PDF Goes Viral: व्हाट्सएप पर वायरल ‘वॉर लॉकडाउन नोटिस’ से मचा हड़कंप, सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान