लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए कांग्रेस ने ऐप जारी किया

कर्नाटक और मध्य प्रदेश सरकार के लिए इसी तरह का ऐप बना चुकी वैल्यू फर्स्ट नाम की कंपनी के साथ मिलकर यह 'देवभूमि सेवा' ऐप बनाया गया है।

जमात

देहरादून, 23 अप्रैल उत्तराखंड कांग्रेस ने लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए मोबाइल ऐप जारी किया है।

कर्नाटक और मध्य प्रदेश सरकार के लिए इसी तरह का ऐप बना चुकी वैल्यू फर्स्ट नाम की कंपनी के साथ मिलकर यह 'देवभूमि सेवा' ऐप बनाया गया है।

इस ऐप का विचार सबसे पहले लाने वाले कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी ने बताया कि इस ऐप का इस्तेमाल लॉकडाउन के कारण राज्य के बाहर फंस गये और घर नहीं लौट पा रहे उत्तराखंड के लोगों के लिए किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इस ऐप से उन लोगों को भी मदद पहुंचाना संभव होगा जिन्हें मास्क जैसे जरूरी सुरक्षात्मक चीजों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

खंडूरी ने बताया कि कई राज्य सरकारों के हेल्पलाइन नंबरों के सक्रिय न होने की शिकायतों के बाद यह ऐप जारी करने का विचार आया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा प्रयास लोगों तक पहुंच बनाकर उनकी समस्याओं को प्रशासन तक ले जाना है जिससे उनका समाधान हो सके।’’

वरिष्ठ भाजपा नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के पुत्र मनीष ने कहा कि उत्तराखंड में कोरोना महामारी को लेकर स्थिति अन्य जगहों की अपेक्षा बेहतर है लेकिन इस वायरस के खिलाफ संघर्ष लंबे समय तक चलेगा जिसके लिए हमें सावधान और सतर्क रहना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट