देश की खबरें | राहुल के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कांग्रेस ने महाराष्ट्र में ईडी दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड-एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड सौदे से जुड़े धन शोधन मामले में पार्टी के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाए जाने के खिलाफ मुंबई और अन्य हिस्सों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया।

मुंबई, 13 जून महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड-एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड सौदे से जुड़े धन शोधन मामले में पार्टी के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाए जाने के खिलाफ मुंबई और अन्य हिस्सों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया।

पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी सोमवार को मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली में ईडी के सामने पेश हुए।

पत्रकारों से बात करते हुए, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि राहुल हों या सोनिया गांधी, नेहरू-गांधी परिवार ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज़ादी के बाद राष्ट्र निर्माण तक देश के लिए सिर्फ योगदान ही दिया है।

पटोले ने कहा, “ईडी दफ्तर में बुलाकर इस परिवार को निशाना बनाना और इसकी छवि खराब करना... गांधी परिवार के पीछे न सिर्फ कांग्रेसी बल्कि आम आदमी भी खड़ा है।”

उन्होंने कहा, “हमने ईडी कार्यालय के बाहर इस दमनकारी सरकार का विरोध किया।”

नागपुर शहर में, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेमिनरी हिल्स इलाके में ईडी कार्यालय तक मार्च किया और राहुल गांधी के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए वहां एक विशाल प्रदर्शन किया।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर ईडी द्वारा गांधी के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है तो वे अपना विरोध तेज करेंगे।

विदर्भ में भी पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

पार्टी के कुछ नेताओं ने कहा कि इस तरह का प्रदर्शन 2024 के लोकसभा चुनाव तक जारी रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड