देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के नए भूमि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई ने केंद्र शासित प्रदेश के लिए अधिसूचित किये गए नए भूमि कानूनों के खिलाफ शनिवार को जम्मू में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने कहा कि केंद्र सरकार को 'इनकी जमीन और नौकरियां छीन कर’ शांतिप्रिय नागरिकों के धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 31 अक्टूबर कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई ने केंद्र शासित प्रदेश के लिए अधिसूचित किये गए नए भूमि कानूनों के खिलाफ शनिवार को जम्मू में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने कहा कि केंद्र सरकार को 'इनकी जमीन और नौकरियां छीन कर’ शांतिप्रिय नागरिकों के धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए।

कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री रमन भल्ला ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर यहां इंदिरा चौक पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तर प्रदेश में आज 1822 नए केस पाए गए, 21 की गई जान: 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नये भूमि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिवालय तक मार्च करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया।

भल्ला ने आरोप लगाया, “हाल ही में संशोधित किए गए जम्मू-कश्मीर भूमि कानून जनविरोधी, गरीब विरोधी और जम्मू विरोधी हैं।”

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, माफियाओं की जमीन पर गरीबों के लिए घर बनाएगी सरकार.

संशोधनों को तत्काल रद्द करने की मांग करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि ये नए कानून भेदभावपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को जम्मू-कश्मीर के शांतिप्रिय नागरिकों के धैर्य की परीक्षा उनकी जमीन और नौकरियां छीनकर नहीं लेनी चाहिए।’’

भल्ला ने केंद्र के नये कृषि कानूनों को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि किसानों के समग्र आर्थिक हितों के खिलाफ इन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने कमर कस ली है।

इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गरीबों, दलितों के उत्थान और राष्ट्र के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के लिए उन्हें हमेशा ही जननेता के रुप में याद किया जाएगा।

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी ने इंदिरा की पुण्यतिथि को ‘किसान अधिकार दिवस’ के रूप में मनाया और जम्मू-कश्मीर के सभी जिला मुख्यालयों पर सत्याग्रह का आयोजन किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\