देश की खबरें | कांग्रेस ने दिल्ली में ‘मजबूत लोकपाल’ विधेयक लाने, ‘शराब घोटाले’ की जांच कराने का वादा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को जारी अपने घोषणापत्र में वादा किया कि राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में आने पर वह ‘मजबूत लोकपाल’ विधेयक लाएगी।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को जारी अपने घोषणापत्र में वादा किया कि राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में आने पर वह ‘मजबूत लोकपाल’ विधेयक लाएगी।

उसने यह वादा भी किया कि दिल्ली में ‘शराब घोटाला’, ‘दिल्ली जल बोर्ड घोटाला’ और ‘दिल्ली स्वास्थ्य घोटाला’ की व्यापक जांच सुनिश्चित की जाएगी।

कांग्रेस की तरफ से ‘मजबूत लोकपाल’ का वादा करना इस मायने में महत्वपूर्ण है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस नीत सरकार के खिलाफ लोकपाल आंदोलन के माध्यम से राजनीति में पदार्पण किया था। केजरीवाल ने 11 साल पहले इसी मुद्दे पर 49 दिनों तक सत्ता में रहने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस ने घोषणापत्र में यह वादा भी किया कि उसकी सरकार बनने पर छठपूजा, कांवड़ शिविरों, रामलीला और सरस्वती पूजा कार्यक्रमों के लिए सब्सिडी दी जाएगी।

उसने ट्रांसजेंडर लोगों के अनुकूल सुलभ शौचालय का वादा भी किया है।

उसका यह वादा भी है कि शहीद होने वाले सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के जवानों के परिजन को दो करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी तथा किसी एक आश्रित को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड