देश की खबरें | कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : पर्चा भरने से महज 18 घंटे पहले मुझे चुनाव लड़ने को कहा गया - खरगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि उन्हें नामांकन पत्र दाखिल करने से 18 घंटे पहले पार्टी के शीर्ष पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए कहा गया था।

पटना, 11 अक्टूबर कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि उन्हें नामांकन पत्र दाखिल करने से 18 घंटे पहले पार्टी के शीर्ष पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए कहा गया था।

पार्टी के साथ अपने दशकों लंबे जुड़ाव को गर्व से याद करते हुए खरगे ने रेखांकित किया कि उन्होंने इस विचार के साथ मैदान में प्रवेश किया है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पदभार संभालना चाहिए था।

बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा, ‘‘मुझे नामांकन पत्र दाखिल करने से 18 घंटे पहले पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए कहा गया था। जब मैंने पूछा कि मुझे मैदान में उतरने के लिए क्यों कहा जा रहा है तो मुझे पता चला कि राहुल गांधी नहीं चाहते कि उनके परिवार का कोई सदस्य पार्टी के शीर्ष पद पर आसीन हो।’’

व्यापक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के पसंदीदा उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे खरगे ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि पार्टी को राहुल गांधी और उनके नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्हें फिर से पार्टी अध्यक्ष बनना चाहिए था। लेकिन मैं उनकी भावनाओं के बड़प्पन का सम्मान करता हूं।’’

ऐसा माना जाता है कि गांधी ने कांग्रेस में ‘‘एक ही परिवार का शासन’’ के भाजपा के आरोप को कुंद करने के लिए पार्टी अध्यक्ष नहीं बनने का निर्णय लिया है।

खरगे ने दोहराया कि अगर उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाता है तो उनकी प्राथमिकता ‘‘उदयपुर घोषणा’’ को लागू करना होगा जिसमें 50 साल से कम उम्र के लोगों के चुनाव में 50 प्रतिशत टिकट दिया जाना शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि ‘‘उदयपुर घोषणा’’ प्रस्तावों का एक समूह है जिसे इस साल मई में राजस्थान में कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘‘चिंतन शिविर’’ में अपनाया गया था।

खरगे ने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें अपना घोषणापत्र जारी करने या मीडिया में बहुत अधिक साक्षात्कार देने की कोई आवश्यकता नहीं है।

तिरुवनंतपुरम से पार्टी सांसद थरूर भी इस पद की दौड़ में हैं और वह लगातार अपने पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।

खरगे ने कहा, ‘‘यह चुनाव घर की बात की तरह है। मैं यहां एक भूमिका निभाने के लिए हूं लेकिन ऐसी कई चीजें हैं जो मैं सार्वजनिक रूप से नहीं कहना चाहूंगा।’’

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ‘‘संविधान को बचाने’’ के लिए प्रतिबद्ध है जिस पर केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा कथित रूप से हमला किया जा रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट