देश की खबरें | असम में कांग्रेस ने किया पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की असम इकाई ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरूद्ध शनिवार को राज्यभर में पेट्रोल पंपों के सामने प्रदर्शन किया।

गुवाहाटी, छह फरवरी कांग्रेस की असम इकाई ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरूद्ध शनिवार को राज्यभर में पेट्रोल पंपों के सामने प्रदर्शन किया।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि जिला कांग्रेस समितियों द्वारा राज्य के विभिन्न प्रखंडों में प्रदर्शन किया गया।

प्रदेश कांग्रेस की महासचिव बबीता शर्मा ने कहा कि जब संप्रग सरकार सत्ता में था तब कच्चे तेल के अंतराष्ट्रीय दाम बहुत ऊंचे थे लेकिन डॉ. मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली सरकार ने सुनिश्चित किया कि उसका आम लोगों पर असर नहीं पड़े और उसने पेट्रोल एवं डीजल के मूल्य को कम एवं लोगों के पहुंच के अंदर रखा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के दौरान कच्चे तेल का अंतराष्ट्रीय दाम कम है लेकिन उसका फायदा आम लोगों को नहीं मिलता है। उनके अनुसार पेट्रोल एवं डीजल के आसमान छूते दाम से जरूरी वस्तुएं महंगी हो गयी है।

शर्मा ने कहा , ‘‘आकस्मिक नोटबंदी और कोविड-19 के चलते लगाये गये लॉकडाडन की वजह से बेरोजगारी बढ़ने से लोग तबाह हो गये हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री कल असम आ रहे हैं, उन्हें इन सवालों का जवाब देना होगा जो हर आम आदमी को प्रभावित करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\